मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं शहरी विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं कि आज मुझे शहरी विकास विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और पशुपालन विभाग के तहत चुने गए 221 नए युवा साथियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का शुभ अवसर मिला है। मैं आपको और आपके गुरुजनों और अभिभावकों को इस मुकाम तक पहुंचाने की बधाई देता हूं।”

पुष्कर सिंह धामी ने नवचयनित कर्मचारियों से कहा, “जब मैं आपकी मुस्कान देखता हूं, तो मेरा यह विश्वास और भी मजबूत हो जाता है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। दोस्तों, सरकारी सेवा में शामिल होना सिर्फ़ आजीविका या नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसेवा का एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए आप सीधे अपनी मातृभूमि और अपनी कर्मभूमि की सेवा कर सकते हैं। इस नौकरी के माध्यम से आप अपनी मातृभूमि की प्रत्यक्ष रूप से सेवा कर सकते हैं। मेरी सरकार का मानना है कि भारत के युवा हमारे देश की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कौशल विकास योजना को मुख्य एजेंडे में शामिल किया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजना जैसी तमाम योजनाओं के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाते हुए आर्थिक रूप से सक्षम बना रहे हैं। ताकि हमारे युवा आने वाले समय में नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। सरकार के इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि राज्य का युवा अपने सपनों को लेकर पहले से कहीं अधिक आश्वस्त है, क्योंकि उसे भाजपा की डबल इंजन सरकार पर पूरा भरोसा है। युवाओं को भरोसा है कि उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा और उचित अवसर मिलेगा।

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, शिकायतकर्ता बोले- जांच की जाए

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ वित्तीय घोटाले की शिकायत की...

पुनीत सागर अभियान के तहत नदी सफाई अभियान आयोजित

वर्ल्ड ओशन डे पर करीम सिटी कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने सोनारी के दोमुहानी नदी क्षेत्र में पुनीत सागर अभियान 2026 के तहत सफाई और जागरूकता अभियान चलाया।

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली होटल व मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर कांग्रेस का तीखा हमला, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल और बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत