संस्थापक दिवस पर टेल्को क्षेत्र में आतिशबाजी, 11 हजार दीप जलाये गये

आमबगान में 11000 दीप जलाये गये और टेल्को वासियों ने टाटा साहब को श्रद्धांजलि दी.

जमशेदपुर: जमशेदपुर में संस्थापक दिवस केवल टाटा समूह की कंपनियों ने ही नहीं, बल्कि आम लोगों ने भी धूमधाम से मनाया. टेल्को के आमबगान क्षेत्र में आतिशबाजी की गयी और लोगों ने 11 हजार दीप जलाकर संस्थापक दिवस पर प्रसन्नता व्यक्त की.

शहर के विभिन्न इलाकों में, टाटा उद्योग समूह के संस्थापक जमशेदजी नसेरवानजी टाटा की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.

संस्थापक दिवस के मौके पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जहां मुख्य समारोह में शिरकत कर शहर वासियों को टाटा समूह के भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं शहर को कई सौगातें भी दीं.

उधर, टाटा मोटर्स के आवासीय सेक्टर टेल्को एरिया में टाटा साहब की जयंती पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और अपने-अपने घरों में दीये जलाकर टाटा साहब का जन्मदिन मनाया.

इतना ही नहीं टेल्को स्थित आमबगान में 11000 दीप जलाये गये और टेल्को वासियों ने टाटा साहब को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले टाटा मोटर्स के प्लांट हेड और अन्य अधिकारियों ने केक काटकर एक दूसरे को टाटा साहब की जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

पूरा टेल्को एरिया दीए की जगमग रोशनी से नहा उठा.

उधर, भारतीय ओबीसी महासभा जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर के संस्थापक जे. एन. टाटा के जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानव सेवा किया गया.

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित कई गरमान्य अतिथि मौजूद रहे.

आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

इस दौरान महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि इस खास दिन पर मानव सेवा का कार्य कर हम सभी अपने संस्थापक को नमन करते हुए श्रधांजलि अर्पित करते हैं.

जमशेदपुर के लोगों ने मनाया संस्थापक दिवस.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए कुछ दिन शेष

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभागविषय अनुसार नियमित आधार...

इंडिया गठबंधन स्वार्थ से भरा, पीएम मोदी पर जनता का भरोसा ऐतिहासिक: संजय झा

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत