पूर्वी सिंहभूम में बालू उठाव को मिली हरी झंडी, दो प्रमुख घाटों कोरिया-मोहनपाल व स्वर्णरेखा बालू घाट से शुरू होगा वैध खनन

By टाउन पोस्ट डेस्क 2 • Published June 1, 2026
पूर्वी सिंहभूम में बालू उठाव को मिली हरी झंडी, दो प्रमुख घाटों कोरिया-मोहनपाल व स्वर्णरेखा बालू घाट से शुरू होगा वैध खनन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के दो प्रमुख बालू घाटों को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (CTO) मिलने के बाद जिला खनन विभाग ने परिवहन चालान जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिले में वैध रूप से बालू खनन एवं परिवहन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है।

जिन बालू घाटों को संचालन एवं परिवहन की अनुमति प्रदान की गई है, उनमें 34.70 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाला कोरिया-मोहनपाल बालू घाट तथा 46.30 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तारित कोरिया-मोहनपाल एवं स्वर्णरेखा बालू घाट शामिल हैं।

Also Read:  जमशेदपुर में कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका; शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

इन दोनों घाटों से वैध रूप से बालू उठाव शुरू होने के बाद राज्य सरकार को लगभग 20 करोड़ रुपये के खनन राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना है। साथ ही वैध चालान के माध्यम से बालू की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने से अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

जिले में बालू घाटों के संचालन शुरू होने से आम लोगों को अब वैध और सुगम तरीके से बालू उपलब्ध हो सकेगा। इससे सरकारी एवं निजी निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी। वहीं, आम नागरिकों को भी मकान निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए आसानी से बालू उपलब्ध हो सकेगा।

Also Read:  जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने दिया खेल को बढ़ावा


Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading