July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ब्रेकिंग 29 July, 2026 19:54
झारखंड

WEST SINGHBHUM चाईबासा के करलाजोड़ी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से गाव के मानकी की मौत

WEST SINGHBHUM चाईबासा के करलाजोड़ी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से गाव के मानकी की मौत

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव में तालाब में डूबने से 58 वर्षीय मानकी किंग कोंग पुरती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।

तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि नहाने के दौरान तालाब में डूबने से उनकी मौत हुई।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading