August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

चांडिल नरगाडीह में कार और कंटेनर की टक्कर में दो की मौत

चांडिल नरगाडीह में कार और कंटेनर की टक्कर में दो की मौत

चार घायल, दो की स्थिति चिंताजनक

चांडिल: शुक्रवार सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली NH33 पर नरगाडीह में खड़े कंटेनर को रांची की ओर से आ रही कार ने पीछे से जोर
दार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है.

घायलों में दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बड़काखाना (हजारीबाग) से कार में सवार 6 लोग जमशेदपुर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने जा रहे थे. जिसमें महिला भी शामिल थी.

नारगाडीह के पास चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटते हुए सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading