September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

रांची में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई महिला उग्रवादियों ने भी छोड़े हथियार

रांची में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई महिला उग्रवादियों ने भी छोड़े हथियार

रांची : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। रांची में झारखंड पुलिस के डीजीपी के समक्ष 27 माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में कई महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनमें एक महिला अपने करीब एक साल के बच्चे को गोद में लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंची, जो चर्चा का विषय बना रहा।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इनमें कई टॉप कमांडर और मारक दस्ता के सदस्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वालों में छह सब-जोनल कमेटी सदस्य, छह एरिया कमेटी सदस्य और 13 दस्ता सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा जेजेएमपी संगठन के दो नक्सलियों ने गुमला में हथियार डाल दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा और असीम मंडल के करीबी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि मिसिर बेसरा ने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया है।

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। इनमें एक इंसास एलएमजी, चार इंसास राइफल, नौ एसएलआर, .303 राइफल, देसी पिस्टल समेत कुल 2857 गोलियां शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही देश से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी सफलता मिलने की बात कह चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा सुरक्षा बलों के लगातार अभियान के चलते झारखंड में नक्सल गतिविधियां अब अंतिम दौर में पहुंचती नजर आ रही हैं।

इन नक्‍स‍ल‍ियों ने क‍िया सरेंडर

क्रम नाम

1 करण उर्फ डांगुर त‍ियू

2 गादी मुंडा उर्फ गुलशन

3 रामदयाल मुंडा

4 वंदना उर्फ शांत‍ि

5 नगेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंहा उर्फ मुख‍िया

6 रेखा मुंडा उर्फ जयंती

7 सागेन आंगर‍िया

8 दर्शन उर्फ ब‍िंज हांसदा

9 सुलेमान हांसदा उर्फ चंबरा

10 बैजनाथ मुंडा

11 बासुमती जेराईउर्फ बासु

12 रघु कायम

13 क‍िशोर स‍िरका उर्फ दुर्गा स‍िरका

14 लादू त‍िर‍िया

15 न‍ित‍ि माई उर्फ न‍ित‍ि हॅब्रम

16 बुमली त‍ियू उर्फ दामू चरण त‍ियू

17 नुअस

18 ब‍िरसा कोड़ा उर्फ हर‍ि स‍िंंह

19 सुसारी उर्फ दसमा कालुड‍िया

20 सपना उर्फ सुरु कालुंड‍िया

21 अन‍िशा कोड़ा

22 मुन्‍नीराम मुंडा

23 बसंती देवगम

24 सुनीता सरदार उर्फ बारी

25 डांगुर बोइपाई उर्फ मुकेश

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading