August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बड़ौदा घाट में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप

जमशेदपुर के बड़ौदा घाट में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप

जमशेदपुर: शहर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घाट के समीप एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर घाट के पास पड़े नवजात के शव पर पड़ी। शव की स्थिति बेहद भयावह थी।
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा।
शुरुआती जांच के लिए बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता।
बाद में मामला आरआईटी थाना क्षेत्र का होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस फिलहाल नवजात की पहचान करने और शव को वहां फेंके जाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
लोग इस अमानवीय घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading