September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

JHARKHAND : बोकारो राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

JHARKHAND : बोकारो राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बोकारो : झारखंड के बोकारो शहर स्थित बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो मेन रोड का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 17 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे राम मंदिर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान पर जयराम प्रसाद को गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल जयराम को तुरंत बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

घायल जयराम प्रसाद के बयान के आधार पर बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading