July 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

WEST SINGHBHUM : चक्रधरपुर-सोनुवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

WEST SINGHBHUM : चक्रधरपुर-सोनुवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

क्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मनोहरपुर की ओर से ‘साईं रथ’ नामक बस चक्रधरपुर की तरफ आ रही थी। उसी दौरान सोनुवा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बस की चपेट में आ गई।

मौके पर दो की मौत, अस्पताल में तीसरे ने तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सड़क से शवों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। घटनास्थल पर बस खड़ी मिली, जबकि क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।

मृतकों की पहचान नहीं

पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि हादसे में गलती बस चालक की थी या बाइक सवार युवकों की।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading