CRIME MEETING : SSP ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में बुधवार, 13 मई 2026 को कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर की मौजूदगी में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान SSP ने लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पासपोर्ट सत्यापन कार्यों में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियारों के तस्करों और ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी को प्राथमिकता देने और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित जांच की जाए।

आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। SSP ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर अमित शाह, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई...

कोडरमा : महिला ने टोटो में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एएनएम बनीं फरिश्ता

कोडरमा, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल ले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत