August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

जमशेदपुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

जमशेदपुर : ईद- उल-फितर के पावन अवसर पर जमशेदपुर में भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई.

इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं. नमाज के बाद “ईद मुबारक” की गूंज से पूरा माहौल गूंज उठा.

लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम का संदेश फैलाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखा गया. नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद एक- दूसरे के घर जाकर मिठाइयों का आदान- प्रदान किया. सेवइयां और पारंपरिक पकवानों की खुशबू से पूरा शहर महक उठा. ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग पुराने गिले- शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करते हैं. त्योहार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. .

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading