जमशेदपुर में ACIB के अधिकारियों को दिलाई गई राष्ट्र सेवा, ईमानदारी, निष्ठा व भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ संकल्प की शपथ

जमशेदपुर : एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) की ओर से अधिकारी शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन जमशेदपुर में किया गया।

यह कार्यक्रम संगठन में नव-नियुक्त अधिकारियों को राष्ट्र सेवा, ईमानदारी, निष्ठा तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की शपथ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। साथ ही समाज एवं संगठन के हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात नव-नियुक्त अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, जनहित की रक्षा तथा संगठन के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज की जड़ों को खोखला करता है और इसके विरुद्ध जन-जागरूकता एवं संगठित प्रयास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

ACIB के जिला अध्यक्ष शशि मुखी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ACIB केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और आम जनता को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शशि मुखीने ने यह भी जानकारी दी कि इस समारोह में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों ने इसे अपने लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आगे भी पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित रहे 12 वर्ष

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर बधाई दी...

‘विश्वकल्याण के 12 साल’, विदेश मंत्री जयशंकर पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारत की बदलती छवि पर करेंगे बात

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 सालों में विश्व पटल पर भारत की तस्वीर बड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत