सरायकेला के उकरी–खरसावां मार्ग पर जगरनाथपुर गांव के पास सड़क हादसे में धातकीडीह निवासी युवक की मौत को लेकर 20 घंटे बाधित रहा यातायात

15 लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे, उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

सरायकेला : सरायकेला थाना के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत उकरी–खरसावां मार्ग पर जगरनाथपुर गांव के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था।

जाम लगातार लगभग 20 घंटे तक जारी रहा और रविवार दोपहर में समाप्त हुआ। गाड़ी मालिक और ग्रामीणों के बीच दो लाख रुपये की सहायता राशि पर सहमति बनने के बाद जाम हटाया गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर धातकीडीह निवासी बाइक सवार जितेन नायक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर बांस और पत्थर रखकर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया था। इस कारण उकरी से खरसावां होते हुए सरायकेला जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इधर घटना की सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन और ग्रामीण शुरू में 15 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे थे और किसी भी कीमत पर जाम हटाने के लिए तैयार नहीं थे।

पूरी रात प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर कैंप कर हालात को संभालते रहे।

प्रशासन की ओर से गाड़ी मालिक के माध्यम से पहले एक लाख रुपये की सहायता देने की बात कही गई, लेकिन ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए. रविवार को कई दौर की बातचीत के बाद दो लाख रुपये की सहायता राशि पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया और आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सरायकेला के सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में मारपीट, तीन हिरासत में

जमशेदपुर के डॉल्फिन क्लब में आयोजित पूल पार्टी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए और पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत