सरायकेला के हेंसल में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

राजनगर : हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच पर राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल स्थित बजरंगबली मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज गति का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। घायल व्यक्ति को लोगों ने तुरंत नजदीकी प्रिया हेल्थ क्लिनिक पहुँचाया। जहाँ कुछ देर के लिए उसे होश आया। लेकिन पुनः बेहोश हो गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजनगर के खोकरो गांव निवासी राजाराम लोहार (38) के रूप में हुई। बुधवार को एमजीएम से शव खोकरो गांव लाया गया। खोकरो गांव के समाजसेवी अजय कुमार महतो ने घटना की सूचना थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के घर पहुँचकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजाराम लोहार हेंसल स्थित एक होटल में काम करता था और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके पीछे पत्नी, दो बेटियाँ और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण : नीतीश कुमार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर...

जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका, एसएसपी कार्यालय के पास भी शराब और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

जमशेदपुर : शहर में ट्रैफिक चालान को लेकर एक विवाद चर्चा का विषय बन गया है। नशे में वाहन चलाने के आरोप में 10...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत