September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

जमशेदपुर के मानगो खाड़ियाबस्ती के युवा पावर लिफ्टर सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर के मानगो खाड़ियाबस्ती के युवा पावर लिफ्टर सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा आदर्श ग्राम निवासी तरुण गोराई का पुत्र सौरभ गोराई ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।

14 से 17 नवम्बर तक बेंगलुरु में आयोजित डब्ल्यूपीसी ओपन नेशनल चैम्पियनशिप में सौरभ ने जूनियर आयु वर्ग (90 किलोग्राम) में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने 180 किलोग्राम स्क्वाट, 110 किलोग्राम बेंच प्रेस तथा 210 किलोग्राम डेडलिफ्ट सफलतापूर्वक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सौरभ की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनकी मां दीपा और पिता तरुण गोराई का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

परिवार के सहयोग और सौरभ की लगन से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। वह जमशेदपुर के मानगो स्थित खाड़ियाबस्ती में सपरिवार रहते हैं और उनके दादाजी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading