बुंडू से धराया गोलमुरी का भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला, हरेराम सिंह फायरिंग कांड से जुड़ रहे तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी के भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वैसे पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा नहीं किया गया है।

ऐसी चर्चा है कि हरेराम सिंह फायरिंग कांड में दशरथ शुक्ला का नाम सामने आया है। पुलिस ने दशरथ शुक्ला के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस की जांच में यह भी जानकारी मिली है कि आजाद बस्ती निवासी आजाद लंगड़ा और सैफी की संलिप्तता हो सकती है।

पुलिस का जांच के दौरान दशरथ शुक्ला के मोबाइल फोन से प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा जैसे अपराधियों के भी सुराग मिले हैं। मोबाइल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि किसी नतीजे तक पहुंचा जा सके।

अब तक की पड़ताल में यह जानकारी मिली है कि दशरथ शुक्ला सूद पर पैसे की लेन-देन का काम करता था। साथ ही धनबाद के किसी आपराधिक गिरोह से भी उसके संपर्क रहे हैं।

बहरहाल पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने के बाद ही इस मामले का आधिकारिक तौर पर खुलासा करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत