September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
स्वास्थ्य

एमजीएम अस्पताल में तय समय पर संचालित हो ओपीडी : उपायुक्त

एमजीएम अस्पताल में तय समय पर संचालित हो ओपीडी : उपायुक्त

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल सभागार में की बैठक

बोले-डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ समय पर पहुंचे अस्पताल

सभी विभागों में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार करें काम

चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें

मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों को कैसे बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल सभागार में बैठक कर एवं अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी तय समय पर संचालित हो, सभी विभागों में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें एवं नियत समय पर रिपोर्ट करें । परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभाग एवं एंबुलेंस संचालन आदि की जानकारी ली । ओपीडी में जूनियर चिकित्सक के साथ-साथ वरीय चिकित्सकों की भी ड्यूटी को लेकर निर्देशित किया। सभी विभागों में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।

अस्पताल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष तौर पर बल दिया तथा अस्पताल के खुले स्थान को मानगो नगर निगम को पार्किंग नीलामी हेतु देते हुए 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुचारू करने की बात कही। साथा ही अस्पताल के बाहरी परिसर के नियमित सफाई के निर्देश दिए। पर्याप्त ट्रॉली बॉय और सहायक स्टाफ की तैनाती किए जाने, एक्स-रे मशीनों को क्रियाशील करने, यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन प्रणाली अपनाने, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा चिकित्सीय उपकरणों के बेहतर रखरखाव को लेकर भी निर्देशित किया गया । निर्देशित किया कि अस्पताल के भीतर दवाओं का पर्याप्त भंडार रखें, पूर्व आकलन कर दवाओं की खरीदारी करें ताकि मरीजों को बाहर से दवा लेने की निर्भरता कम हो। अस्पताल में स्पष्ट व पर्याप्त साइनज लगाने, एम्बुलेंस चालकों का प्रशिक्षण, एम्बुलेंस प्रबंधन हेतु एक प्रभारी कक्ष की स्थापना पर भी चर्चा की गई । साथ ही मरीजों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं को जानकारी ली गई। इस दौरान निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान, उपाधीक्षक डॉ जुझार माझी तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading