जमशेदपुर के टाउन हॉल, सिदगोड़ा में स्मार्ट-पीडीएस सिस्टम पर डीलरों को मिला प्रशिक्षण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाल, पीला और ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में सितंबर माह से स्मार्ट पीडीएस की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत जिले की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों की ई-पॉस मशीनें टू-जी से अपग्रेड होकर फोर-जी नेटवर्क आधारित हो जाएंगी। इसी क्रम में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अनुभाजन क्षेत्र के सभी पीडीएस संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी तथा प्रशिक्षणदाताओं ने उपस्थित संचालकों को स्मार्ट पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान डीलरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने बताया कि फोर-जी नेटवर्क आधारित पॉस मशीनों के उपयोग से राशन वितरण की प्रक्रिया तेज तथा सुगम होगी। लाभुकों को अब मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद सत्यापन हो जाएगा, जिससे उन्हें समय की बचत होगी। साथ ही यह व्यवस्था पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से सभी संचालकों को फोर-जी पॉस मशीनों के उपयोग, रखरखाव और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीडीएस संचालकों से अपील किया गया कि वे लाभुकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें तथा सभी कार्डधारकों को स्मार्ट पीडीएस के लाभों से अवगत कराएं, ताकि व्यवस्था का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंच सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से आमों का निर्यात शुरू, पहली खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी गई

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम झारखंड राज्य के आमों का...

बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पहुंची करीब 300 बांग्लादेशियों की भीड़, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद वापस भेजने की तैयारी

बशीरहाट, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की चेतावनी के बाद राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी भारत से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत