September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
स्वास्थ्य

अब एमजीएम अस्पताल में भी प्री-मैच्योर बच्चों के लिए सर्फेक्टेंट थेरेपी की सुविधा

अब एमजीएम अस्पताल में भी प्री-मैच्योर बच्चों के लिए सर्फेक्टेंट थेरेपी की सुविधा

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में प्री-मैच्योर बच्चों के लिए सर्फेक्टेंट थेरेपी की शुरुआत हो गई है। पहली बार यह थेरेपी 30–32 सप्ताह में जन्मे एक नवजात को दी गई। बच्चे का जन्म कीताडीह निवासी कुदुम देवगम के घर हुआ था। उसका वजन मात्र 1.4 किलो था और जन्म के बाद उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।

बच्चे को शिशु रोग विभाग में भर्ती किया गया, जहां डॉ. राघवेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने उसे सर्फेक्टेंट थेरेपी दी। इस प्रक्रिया में ईटी-ट्यूब से दवा सीधे फेफड़ों में पहुंचाई गई और कुछ समय तक वेंटिलेटर पर भी रखा गया।

डॉक्टरों ने बताया कि समय से पहले जन्म लेने के कारण बच्चे के फेफड़े और अंग पूरी तरह विकसित नहीं थे, जिसकी वजह से यह थेरेपी जरूरी थी। फिलहाल नवजात की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

एमजीएम हॉस्पिटल में यह प्रक्रिया पहली बार की गई है इसके पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में ही यह प्रक्रिया होती थी। एमजीएम में प्रक्रिया शुरू होने से गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। बहरहाल इस सुविधा से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। विशेषकर उन लोगों के लिए जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading