करीम सिटी कॉलेज के बीबीए इंडक्शन कार्यक्रम में बच्चों को मिले टिप्स

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में बीबीए इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, परिश्रम और निरंतर सीखने की आदत ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में श्री बी.एन.त्रिपाठी (मुख्य परीक्षा नियंत्रक) ने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपनाने का संदेश दिया। डॉ.जी विजयलक्ष्मी (प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर) ने प्लेसमेंट सेल के बारे में व्यापक जानकारी दी , डॉ. मोईज़ अशरफ़ ( विभागाध्यक्ष गणित ) ने एमआईस, कॉलेज लाइब्रेरी, आईडी कार्ड और रीडिंग रूम की सुविधाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. एस एम याहिया (स्पार्क प्रभारी ) ने कला और संस्कृति से जुड़े रहने और उसके प्रति जिम्मेदारी की जानकारी दी। बीबीए समन्यवयक डॉ. आफताब आलम ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाने की सलाह दी ,उन्होंने विद्यार्थियों को बीबीए पाठ्यक्रम की संरचना ,कक्षा दिनचर्या और समय सारणी के बारे में जानकारी दी Iउन्होंने कहा कि नियमित कक्षाओं में उपस्थित और निर्धारित समय पर असाइनमेंट पूर्ण करना सफलता की पहली सीढ़ी है।

प्रबंधन क्लब की प्रतिनिधि मेहर फातिमा ने अपनी विचार साझा करते हुए कहा कि मैनेजमेंट क्लब छात्रों को नेतृत्व, संगठन और टीमवर्क की कला सीखने का अवसर प्रदान करता है।

इसी क्रम में पत्रिका समिति की मुख्य संपादक हबीबा ने कहा कि कॉलेज की पत्रिका छात्रों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान डिपार्टमेंट के पत्रिका स्ट्रेटेजिया डिजिटल अनावरण प्राचार्य द्वारा किया गया। यह पत्रिका छात्र छात्राओं को नए विचारों, और सतत विकास और नेतृत्व छमता के नए दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम का संचालन सैयद जाहिद परवेज ने सफलतापूर्वक किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए वातावरण से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है। इस अवसर पर सभी प्लेटफॉर्म इंचार्ज, सभी विषयों के विभागाध्यक्ष और बीबीए के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह

त्रिपुरा, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लंकामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ जवानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत