संदिग्ध आधार, आरसीएमएस व डुप्लिकेट लाभुकों का राशन कार्ड से हटाया जा रहा नाम

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं नाम हटाने का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। प्रखंडवार जारी के.पी.आई रिपोर्ट को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जुल्फीकार अंसारी ने जानकारी दी कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल 22,975 संदिग्ध आधार प्रविष्टियां थीं, जिनमें से 20,067 नामों को डिलीट किया जा चुका है, जबकि 2,746 का सत्यापन जारी है। इसी प्रकार, आरसीएमएस (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) के अंतर्गत कुल 16,399 प्रविष्टियों में से अबतक 2,274 नाम हटाए गए हैं, 793 योग्य हैं तथा 13,332 का सत्यापन किया जा रहा है।

छह महीना या इससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले मौन राशन कार्डधारियों की संख्या जिले में कुल 1,64,237 पाई गई, जिनमें से 50,323 को डिलीट किया गया है, 576 योग्य पाए गए हैं, जबकि 1,13,338 का सत्यापन शेष हैं। आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक मौन राशन कार्ड सदस्य जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में (68,565) तथा गोलमुरी-कम-जुगसलाई क्षेत्र में (46,703) पाए गए हैं। वहीं डुप्लिकेट लाभुकों की संख्या 25,321 रही, जिनमें से 426 को हटाया गया, 4,009 योग्य पाए गए, और 20,886 शेष हैं।

उपायुक्त ने कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डुप्लिकेट या अवैध लाभुकों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना बोकारो...

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम-कानून बनना चाहिए: अशोक चौधरी

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग विवाद के बाद बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम कानून बनाने की मांग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत