September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

चार को खासमहाल चौक से प्रखंड कार्यालय तक तोड़ा जाएगा अतिक्रमण

जमशेदपुर : जिला प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर बसे अतिक्रमणकारियों को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में टाटानगर स्टेशन से हाता मेन रोड पर खास महाल चौक से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के बीच चार अगस्त को अतिक्रमण हटाया जाएगा। धालभूम के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार ने इस कार्य के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार केसरी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। साथ ही वरीय दंडाधिकारी के रूप में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार प्रतिनियुक्त किये गये हैं।

इस सड़क के किनारे दर्जनों कच्ची-पक्की दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इसके कारण सड़क संकीर्ण हो गई है। खास तौर से अंचल कार्यालय के गेट पर ही अतिक्रमण कर लिया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading