जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर के ट्रेड लाइसेंस शिविर में उमड़ी व्यापारियों की भीड़

  • 10 नए लाइसेंस बने, 13 का हुआ नवीनीकरण; 55 हजार रुपये का राजस्व संग्रह

जमशेदपुर : Singhbhum Chamber of Commerce and Industry द्वारा Jamshedpur Notified Area Committee (जेएनएसी) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित Kamani Centre में सोमवार को एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।शिविर के दौरान कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 13 ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया में करीब 55 हजार रुपये की राजस्व राशि भी संग्रहित हुई।चैंबर पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों को सरकारी नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर लगातार विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारी वर्ग न केवल विधिसम्मत तरीके से कारोबार कर सकेगा, बल्कि देश और समाज के विकास में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा।शिविर का उद्घाटन जेएनएसी के नगर आयुक्त Krishna Kumar ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सभी आवश्यक लाइसेंस एवं दस्तावेज समय पर बनवा लेने चाहिए, ताकि नगर प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने व्यापारियों की सुविधा के लिए चैंबर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर व्यापारिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।चैंबर अध्यक्ष Manav Kedia ने कहा कि चैंबर हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। व्यापारियों को जागरूक एवं संगठित कर विधिसम्मत व्यापार के लिए प्रेरित करना चैंबर का मुख्य उद्देश्य है।उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स Anil Modi ने कहा कि व्यापारिक पारदर्शिता वर्तमान समय की आवश्यकता है। सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाकर नियमों के तहत व्यवसाय करना चाहिए, जिससे शहर के व्यवस्थित विकास के साथ व्यापारियों की विश्वसनीयता भी बढ़े।महासचिव Puneet Kanwatia ने कहा कि चैंबर भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। वहीं सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स Bharat Makani ने शिविर में पहुंचे व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर को सफल बनाने में मानव केड़िया, पुनीत कांवटिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल, अजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत