जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ और लगातार हो रहे गैस की किल्लत एवं कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने और गैस चूल्हा जलाकर चाय और पकौडा़ बनाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि नाली के गैस से चूल्हा जलेगा, आज जब गैस की किल्लत हो गई है, इसी प्रयास को समझने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रयास किया। लेकिन मिथ्या साबित हुई।
इसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने ताली और थाली बजाकर कोरोना भागने की बात कही थी, नोटबंदी लाकर काला धन पकड़ने की बात की थी, इसी प्रकार सब बात नरेंद्र मोदी की मिथ्या साबित हो रही है और आम जनता परेशान हो गई है।
इससे सावधान रहने की जरूरत है। उनकी विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। भारत की जनता ने पूरा समर्थन देकर तीन-तीन बार सरकार बनवायी लेकिन जनता के साथ उनके द्वारा बराबर छल किया जा रहा है। अब आम जनता को सजग होने और जागरूक होने की आवश्यकता है और ऐसी कुव्यवस्था वाली सरकार से निजात पाने की जरूरत है।
