जमशेदपुर में बिहार के तीन अपराधियों का एनकाउंटर, चर्चित उद्योगपति के अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई


जमशेदपुर । जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों अपराधी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, हथियारों की बरामदगी के लिए तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी फायरिंग की गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। सिटी एसपी जमशेदपुर कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।

घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, अपहरण की वारदात के बाद से ये आरोपी फरार चल रहे थे और हथियारों के साथ छिपे हुए थे।
मुठभेड़ स्थल से कार्बाइन सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस अपहरण कांड से जुड़े अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है। मुठभेड़ के बाद सिटी एसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और पूरे कांड की गहन जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जमशेदपुर में प्रमुख उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी का अपहरण किया गया था। करीब 13 दिनों के बाद जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें सकुशल मुक्त कराया था। इसके बाद से अपहरण में शामिल गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘गोलीबारी का दावा करने वाले ही अब सवालों के घेरे में’, खान सर विवाद पर बोले जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए कथित हमले को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने...

कर्नाटक के गृह मंत्री ने पब, बार और शराब की दुकानों में उम्र की कड़ी जांच के निर्देश दिए

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सभी पब, बार, क्लब, लाउंज, रेस्तरां और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत