जमशेदपुर : ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल की आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से महंगे मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान ऋषि तोरवा, अल्ताफ आलम, चंदन राम उर्फ चिंटू और विशाल तिवारी उर्फ जीशान के रूप में हुई है। सभी आरोपित ओडिशा के बड़बिल के निवासी बताए जा रहे हैं। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात गश्त के दौरान ट्रेन संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा मेल के एसी कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों को उतारकर तेजी से भागते हुए देखा गया। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में कुल चार लोग शामिल थे, जो आपसी तालमेल से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरपीएफ टीम ने आरोपितों की तलाश तेज की और बुधवार देर शाम टाटानगर रेलवे स्टेशन के नाइट आउट क्षेत्र के पीछे से चारों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक मोबाइल चार्जर और वारदात में इस्तेमाल किया गया बड़ा कटर, हेक्सा ब्लेड सहित अन्य औजार बरामद किए गए। आरपीएफ ने आरोपितों के पास से एक एप्पल मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल और एक वीवो मोबाइल बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख साठ हजार रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें से अल्ताफ आलम करीब 11 बार जेल जा चुका है। आरपीएफ ने चारों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है, जहां पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

आईआईटी बाबा के खिलाफ अहम सुराग मिले, पीड़ित का दर्ज किया जा रहा बयान : पुलिस

मथुरा, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन में युवतियों को बहला-फुसलाकर और कथित रूप से ब्रेनवॉश कर दुष्कर्म करने के आरोप...

ममता बनर्जी को अपने कार्यकाल के गलत कार्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी : अमित मालवीय

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत