झारखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, कल से शुरू होगा नामांकन

रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव को लेकर सभी जिलों में बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे अपने-अपने जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी की। अब सभी निकायों में गुरुवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि चार फरवरी निर्धारित की गई है। सभी निकायों में नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संपन्न होगा।

उम्मीदवार निवार्ची या सहायक निवार्ची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आयोग ने नामांकन प्रक्रिया को भी लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत किसी उम्मीदवार के नामांकन के समय निवार्ची पदाधिकारी कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में महज तीन वाहनों का ही प्रवेश होगा। वहीं, नामांकन के समय अधिकतम पांच व्यक्ति का ही इस परिधि में प्रवेश हो सकेगा। निवार्ची पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के समय ही नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच कर ली जाए।

जैसे उम्मीदवार और उनके प्रस्ताव के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। सभी आवश्यक दस्तावेज नामांकन पत्र के साथ संलग्न है या नहीं। उम्मीदवार के साथ-साथ प्रस्ताव का भी मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। बताते चलें कि पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा छह फरवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

सात फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। आयोग ने पहले ही चुनाव चिह्न निर्धारित कर दिए हैं। 23 फरवरी को मतदान होगा तथा 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होनी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘पाकिस्तान शायद ही कोई मध्यस्थ है, वे सिर्फ कूरियर सर्विस हैं’, ईरान-अमेरिका युद्ध पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय सेना प्रमुख, जनरल (रिटायर्ड) एम.एम. नरवणे ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान शायद ही कोई बातचीत करने वाला...

जमशेदपुर में आम महोत्सव के प्रचार प्रसार को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय से जागरूकता रथ रवाना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आम महोत्सव की बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेला की जाेरदार तैयारी चल रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना (मनरेगा) के अंतर्गत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत