राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 : युवाओं में सड़क सुरक्षा जागरूकता को फुटबॉल टूर्नामेंट

सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय, राजनगर के समीप अवस्थित फुटबॉल मैदान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जिला परिवहन विभाग के नेतृत्व में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य खेल एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से युवाओं को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।

आयोजन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजनगर, मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) सहित सड़क सुरक्षा टीम की उपस्थिति रही। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया।

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग समाज का सशक्त स्तंभ है तथा उनके माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सकारात्मक सोच का विकास होता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ आना होगा: राशिद अल्वी

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले सहयोगी दलों से एकजुट होने की अपील की।...

बंगाल में सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शनों की होगी जांच, वसूला जाएगा मुआवजा

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के दौरान हुई हिंसा, आगजनी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत