मोतीलाल पब्लिक स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह, सरयू राय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी।

पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पांच सितंबर को अपराह्न तीन से संध्या 6 बजे तक मोतीलाल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों/प्राचार्यों की सहभागिता रहेगी।

पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वैसे शिक्षकों को भी सम्मानिक किया जाएगा जो बेशक सेवानिवृत हो गये हों पर उनके योगदान अब तक उल्लेखनीय हैं। उन्होंने शिक्षक समाज से बढ़-चढ़ कर इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप, भाजपा ने कहा- उच्चस्तरीय जांच कराए प्रशासन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले का ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं जमशेदपुर के शहरी इलाके में भी सड़क निर्माण में धांधली की शिकायतें लगातार मिल...

JAMSHEDPUR : रुक-रुक कर होने लगी बारिश और जेएनएसी प्रशासन बेपरवाह, चरमराई जनसुविधाएं

जमशेदपुर पश्चिम विधायक के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर : रुक-रुक कर होने लगी बारिश और जेएनएसी प्रशासन बेपरवाह। तमाम जनसुविधाएं चरमराई। शहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत