मानगो फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर करने की मांग

जमशेदपुर: झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने मानगो फ्लाइओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग की है। समिति ने मांग की है कि शहीद खुदीराम बोस की एक प्रतिमा भी लगाई जाए। इस सिलसिले में समिति का एक शिष्टमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिला और अपनी बातें विस्तार से रखीं।

समिति ने सरयू राय से कहा कि मानगो चौक पर स्थित शहीद स्मारक और शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा, जिसका सौंदर्यीकरण पूर्व में आपने कराया था, फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर संरक्षित कर लिया गया था। अब फ्लाइओवर का कार्य जब जोर-शोर से चल रहा है तो हमारी इच्छा है कि कार्य संपन्न होने के बाद उसे पूर्व स्थान पर अगर स्थापित नहीं किया जाता तो नई पीढ़ी को शहीद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाएगी। फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर करने के संबंध में विगत 11 अगस्त को एक पत्र भेजा जा चुका है। आपसे आग्रह है कि इसमें समिति का सहयोग कर कृतार्थ करें। इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि आपका यह मांग पत्र विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वह देंगे और आग्रह करेंगे कि आपकी मांग पर वह सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।

शिष्टमंडल में राजेश राय, अंशु मुखर्जी, असीत चक्रवर्ती, कमल चक्रवर्ती, संजीव आचार्या, तारक मुखर्जी, रंजीत आइच, विश्वजीत चक्रवर्ती, प्रेम रंजन घोष, प्रणब विकास धर, पुलक सरकार, प्रणब कुमार दास, चंदन मित्रा, जौहर रक्षित, अनंत कुंडू, कमल चक्रवर्ती, अभिषेक डे और पीयूष पॉल मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत