औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा : रेड्डी

जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जमशेदपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में किया गया। इस सेमिनार में देशभर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े मजदूर संगठन, यूनियन प्रतिनिधि और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने अपने संबोधन में मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की कमी और महंगाई का दबाव प्रमुख हैं।

रेड्डी ने कहा कि मजदूरों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब सभी यूनियन आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग प्रबंधन के सामने मजदूरों की मांगों को तभी मजबूती से रखा जा सकता है, जब श्रमिक संगठनों की आवाज एक हो।

सेमिनार के पहले दिन कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ता बढ़ाने की आवश्यकता।

नई श्रम संहिता और उसका श्रमिकों पर पड़ने वाला असर।निजीकरण और कॉरपोरेटाइजेशन के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा। कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की जरूरत और महिला मजदूरों की सुरक्षा और समान अवसर।

यह सेमिनार न केवल मजदूर संगठनों के बीच आपसी संवाद का मंच बना, बल्कि आने वाले दिनों में मजदूर आंदोलन की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि मजदूरों को संगठित करने और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक साझा रणनीति बनानी होगी।

देशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों की स्थिति पर प्रकाश डाला। झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से आए यूनियन नेताओं ने इस सम्मेलन को और भी सार्थक बना दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है कानून, बिना किसी भेदभाव के काम करेगी पुलिस: मुकेश सिंह

इंफाल, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कानून सभी नागरिकों पर...

जेडीयू ने एक करोड़ सदस्यता का आंकड़ा पार किया, भाजपा और राजद के क्लब में हुई शामिल

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का दावा किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत