जमशेदपुर : जुबिली पार्क स्थित टाटा जू सभागार में सोमवार से चार दिवसीय इंटर स्टेट जू कीपरों के सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सीसीएफ झारखंड एवं टाटा जू के प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का उद्धाटन किया। सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में पूर्वी जोन के राज्यों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसमें पांच राज्यों के 22 जू के 33 प्रतिनिधि शामिल हुए।
झारखंड सीसीएफ एसआर नतेशा ने बताया कि इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से जू कीपरों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी जिससे जू में रहने वाले जानवरों को बेहतर तरीके से देखभाल किया जा सकेगा। इसमें बंगाल, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सभी एक दूसरे से तकनीक का आदान- प्रदान करेंगे जो सभी जू कीपरों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग और जू के अधिकारी इस कार्यशाला में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें भी नई तकनीक की जानकारी हासिल होगी और वह भी अपने तकनीक से प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। यह कार्यशाला जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। टाटा जू अथॉरिटी के प्रबंधक कैप्टन अमिताभ ने इस कार्यशाला की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें नई तकनीक की जानकारी मिलेगी साथ ही वह भी अपनी तकनीक से प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे जिससे जू में रहने वाले जानवरों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

