उपायुक्त ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण,स्वरोजगार से जुड़े समूहों से किया संवाद

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत अंतर्गत फुलडूंगरी गांव में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित कर पाठशाला के लाभ, संभावनाओं एवं योजनाओं से जुड़कर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।

उन्होंने किसानों से केसीसी (कृषि ऋण) के आच्छादन की जानकारी ली तथा वंचित किसानों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक एवं एफपीओ से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि आसपास के 9 गांवों के किसानों को एफपीओ से जोड़ें तथा किसानों को सक्रिय रूप से इन गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करें। मौके पर कुछ किसानों द्वारा लैम्पस में धान बिक्री के बाद भुगतान की दूसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की गई।र उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया । इस क्रम में उन्होने कृषक पाठशाला में संचालित गतिविधियों तथा फसलों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित तरीके से कृषक पाठशाला का संचालन एवं किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक से अवगत करने का निर्देश दिया ।

इसी क्रम में फुलडूंगरी में संचालित नोटबुक निर्माण कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उपायुक्त ने संवाद किया। उन्होंने नोटबुक की गुणवत्ता की सराहना की तथा सप्लाई चेन, विपणन एवं डिजाइन सुधार पर चर्चा की। कहा कि प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए लागत घटाना, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखना और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटबुक उत्पादन बढ़ाएं, बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करें तथा स्कूल एवं स्टेशनरी दुकानों से समन्वय स्थापित कर बिक्री में सहयोग करें ।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों को तकनीक आधारित खेती से जोड़ना और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ तभी वास्तविक होगा जब किसान और समूह आत्मनिर्भर बनकर बाजार की मांग को समझते हुए आगे बढ़ेंगे। मौके पर निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरूआ, बीडीओ श्रीमती यूनिका शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत