बोनस समझौता के बाद टाटा मोटर्स में अध्यक्ष व महामंत्री का जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में ऐतिहासिक बोनस समझौता कराने के बाद सोमवार को टाटा मोटर्स के प्लांट 3 और वर्ल्ड ट्रक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डिवीजन हेड समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। प्रातः 9 बजे व्हीकल फैक्ट्री प्लांट-3 में अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया गया। जिसमें भारी संख्या में मजदूर व यूनियन के कमेटी मेंबर्स व पदाधिकारी शामिल थे।

स्वागत समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह मजदूरों के प्रति आभार जताए। महामंत्री आरके सिंह ने कहा यूनियन के द्वारा जो अच्छा समझौता हुआ है उसका श्रेय आप सभी मजदूर भाईयों को जाता है। समझौता से पहले तरह – तरह की चर्चाएं हो रही थी, परंतु समझौता के वक्त मुझे अपने मजदूर भाईयों का चेहरा याद रहता था । यही कारण है कि हम आप सबों की बातों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रख पाते हैं। इस समझौते में सबों का ख्याल रखा गया है। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम व पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, जीएम बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री मुनीष राणा , जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार जबकि यूनियन के तरफ से तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आर के सिंह फ़ैन्स क्लब तथा प्लांट थ्री के कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने किया।

इसके बाद दिन के 11 : 30 बजे वर्ल्ड ट्रक में स्वागत समारोह आयोजित की गई।

इस मौके पर प्रबंधन की ओर से व्हीकल फैक्ट्री हेड मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज, सुजीत झा आदि मौजूद थे । कार्यक्रम में स्वागत भाषण यूनियन के उपाध्यक्ष आर आर दुबे तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का हुआ स्वागत

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा चमरिया गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी व कमेटी मेंबर स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित थे। यहां यूनियन की ओर से महामंत्री आरके सिंह व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य के द्वारा यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्री निवासन व राष्ट्रीय इंटक के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को जेएन टाटा साहब का चित्र स्मृति स्वरूप भेंटकर स्वागत किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया...

रेलवे जीएम के चक्रधरपुर दौरे की जांच हो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन बीते 27 मई को जमशेदपुर आए। विभागीय अधिकारियों से मिले। जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत