ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे : डीडीसी

आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक-सह- कार्यशाला

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक-सह- कार्याशाला में कल्याण, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विभाग समेत अन्य सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे । 28-30 अगस्त को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सिगदोड़ा टाउन हॉल में प्रस्तावित है ।

ग्राम स्तर पर समाधान आधारित पहल

डीडीसी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की समस्याओं को समाधान केंद्रित दृष्टिकोण से हल करना है। जिले के जनजातीय समुदायों के समुचित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध रहेगा ताकि लोग सीधे अपनी समस्या रख सकें। अभियान को लेकर बताया कि प्रत्येक गांव अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे और उसी आधार पर विकास योजनाएं क्रियान्वित होंगी। उन्होंने विभागीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण को आवश्यक बताया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस योजना में ग्राम पंचायत के सचिव, स्वयंसेवक और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका रहेगी। साथ ही अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएँ और योजनाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस अभियान का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है ।

आदि सहयोगी (शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवर मार्गदर्शन देंगे),

आदि साथी (स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि कार्यान्वयन में सहयोग करेंगे),

कर्मयोगी (स्थानीय समुदाय के सक्रिय कार्यकर्ता)

जिला समाहरणालय में बैठक को संबोधित करते उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चारधाम यात्रा और टूरिस्टों की बढ़ती संख्या से ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक, प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिस्टों की वजह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे...

बिहार: अरवल में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत

अरवल, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत