टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी के सदस्यों को मिलेगा 12 प्रतिशत लाभांश

लोन की राशि बढ़ी और ब्याज दर घटाई गई

वेबसाइट पर गारंटर्स और जमा राशि देख सकेंगे

जमशेदपुर : टिस्को मैकेनिकल डिपार्टमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की 84वीं आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन अशोक गुप्ता ने की।

कमेटी के अन्य सदस्य वाइस चेयरमैन नीरज परासर, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा, शैलेश शर्मा, संदीप बेहरा, गुमि हांसदा, मनीषा, जया एवं सरस्वती उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रगति गिरी ने किया। चेयरमैन ने घोषणा की कि जिन सदस्यों का न्यूनतम बेसिक 35,000 रुपये है, उनके लिए ऋण की राशि 8.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.65 लाख रुपये और इमरजेंसी लोन 60,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये किया गया। यह 13 सितंबर से लागू होगा। यूटिलिटी लोन की ब्याज दर 8.25 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत कर दी गई।

सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश के साथ 250 रुपये का स्वीट कूपन देने की भी घोषणा की गई। यह दोनों राशि 10 सितंबर से पहले सदस्यों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। टोस्टर या फ्राइंग पैन के लिए गिफ्ट कूपन 25 अगस्त से सोसाइटी ऑफिस से वितरित किया जाएगा। टॉप 25 डिपोजिटर को राइस कूकर या इंडक्शन हीटर दिया जाएगा। पुस्तक अनुदान अवार्ड और राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्राइज राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये किया गया। कक्षा 9वीं तक अपने सेक्शन में टॉप करने वाले को अनुदान राशि दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सदस्य अब सोसाइटी की वेबसाइट पर अपने गारंटर्स के डिटेल्स, आरडी और एफडी चेक कर सकेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, माफिया पर कार्रवाई जारी, 208 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में किसानों के लिए उर्वरकों की...

ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में संकट गहराता नजर आ रहा है। सूत्रों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत