24 घंटे में मिट्टी के घर धंसने से दो मासूम सहित तीन की मौत

सरायकेला : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी के मकान गिरने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में शनिवार सुबह लगभग 4.30 बजे मुन्ना बोदरा का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में उनके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बोदरा की मौत हो गई, जबकि मुन्ना बोदरा, उनकी पत्नी अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय पुत्री गुरबारी बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बजाय बोदरा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य तीन का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत- बचाव कार्य में जुट गए। एक ग्रामीण लक्ष्मण जोंको एवं पारंपरिक ग्राम प्रधान- शिमला ग्राम रवि प्रताप सिंहदेव ने यह जानकारी दी।

बता दें कि जिले में 24 घंटे के अंदर मिट्टी के मकान गिरने की दूसरी बड़ी घटना है, जो लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों की कमजोर नींव को उजागर करती है। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम जिला के राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में भारी बारिश के बीच मिट्टी से बने एक कच्चे मकान के ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए थे। उक्त हादसे में शांति लोहार और उसके सात वर्षीय पुत्र अरविंद लोहार की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । घायलों का अलग- अलग अस्पताल में ईलाज चल रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और मिट्टी के मकानों में रहने से बचें, ताकि जीवन को जोखिम से बचाया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: कैबिनेट के विभागों का बंटवारा टला, 5 जून को हो सकता है ऐलान

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे की घोषणा...

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत