मणिपाल मेडिकल कालेज के छात्र दिव्यांशु पांडे की आत्महत्या को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

चेतावनी दी, दोषी पदाधिकारियों को जब तक हटाया नहीं जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र- छात्राएं कॉलेज के विनय कुमार और सुमित झा को हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल इनके गुस्से का कारण तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत बताई जा रही है। धरने पर बैठे छात्र- छात्राओं ने बताया कि लचर व्यवस्था के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते दिव्यांशु को एम्बुलेंस की सुविधा मिल गई होती तो उसे बचाया जा सकता था।

मालूम हो कि गुरुवार की रात दिव्यांशु पांडे ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे समय पर यदि एंबुलेंस की सेवा मिल गई होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बताया जाता है कि दिव्यांशु तनाव में था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

छात्र- छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं प्रबंधन से जब उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। इधर छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कैम्पस में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। छात्र- छात्राओं ने स्पष्ट कहा है कि जब तक दोषी पदाधिकारियों को हटाया नहीं जाता उनका धरना जारी रहेगा। बताया जाता है कि सुमित झा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट का काम देखता है और विनय कुमार प्रबंधन में उच्च पद पर आसीन है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत