जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश में पोटका प्रखण्ड के भुरकाडीह गांव के नामों टोला में 60 वर्षीय वृद्ध महिला शिवानी भकत का मिट्टी से बना घर भरभरा कर गिर गया। घटना सुबह चार बजे की है । घटना के बाबत बताया जाता है कि पीड़िता शिवानी भकत अपने घर में सोई हुई थी।अचानक उसका घर गिर गया। इस हादसे में वह खुद तो बाल- बाल बच गई लकिन इस घटना के बाद से वह डरी व सहमी हुई है। उसे इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं बचा हुआ मकान गिर न जाए। उसे इस बात की चिंता है कि अगली रात कैसे गुजरेगी। गरीबी की वजह उसके पास उतने पैसे भी नहीं है कि मिट्टीनुमा घर दोबारा खड़ा कर सके। बहरहाल देखना यह है कि पोटका के सरकारी अधिकारी उसकी क्या मदद करते हैं।

