जमशेदपुर में चल रहे तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन

जमशेदपुर की टीम बनी ओवर आल चैंपियन, बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी भी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर में चल रहे तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईजी मनोज कौशिक शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा, जमशेदपुर एसएसपी, चाईबासा और सरायकेला एसपी मौजूद रहे। तीन दिनों तक चले इस पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर की टीम ओवर आल चैंपियन बनी। पूरी टीम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

बता दें कि 10 तरह के श्रेणियां में कुल 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। अपने संबोधन में आईजी मनोज कौशिक ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और अपराध के अनुसंधान के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अपराधी नए-नए तरीकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। इसके लिए समय-समय पर पुलिस ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिए जाने और तकनीक आधारित ज्ञान की आवश्यकता होती है। खासकर साइबर अपराध के मामले में विशेष चौकस रहने की जरूरत है। इसके लिए ऑफिसर्स को अनुसंधान का दायरा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को अदालत से झटका, गिरफ्तारी को वैध ठहराया

जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ा झटका लगा...

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, प्रदेशभर में हुआ पौधारोपण

रांची, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजापा) ने गुरुवार को पूरे झारखंड में 'एक पेड़ मां के...

जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के अशोक पंडित

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत