सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ए. ननोटी, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा व अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका ‘बढ़ते कदम’ का विमोचन हुआ तथा ‘एस. डी. सिंह स्मृति सेवा सम्मान’ और ‘राधेश्याम अग्रवाल स्मृति हिन्दी सम्मान’ की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जबकि कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कई विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह के अंत में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, सामाजिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के समग्र विकास का प्रतीक बना।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘ऑपरेशन प्रहार’ : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सोमवार को मानगो पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।...

WEST SINGHBHUM : मनोहरपुर में नहाने के दौरान किशोर का पैर फिसला, कुएं में डूबने से मौत

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सागजोड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की कुएं में डूबने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत