विजया गार्डेन सेंट्रल पूजा कमेटी ने दुर्गा पूजा के लिए किया भूमि पूजन

जमशेदपुर: बारीडीह स्थित विजया गार्डेन सेंट्रल पूजा कमेटी के सदस्यों ने ट्रेंगुलर पार्क में दुर्गा पूजा के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन में कमेटी सदस्य पी के बस्तिया, मुकेश कुमार, नवीन वर्मा, परशुराम सिंह, राजेश सिंह, प्रियंका वर्मा, रिंकू राय, मीता पाल, रितू सिन्हा, बी के प्रसाद, सुबोध सिंह, अजय कुमार, राम कृपाल तिवारी, एन राव, संजय सिंह एवं संजय झा शामिल हुए। महासचिव मुकेश कुमार एवं मिडिया को-आर्डिनेटर

नवीन वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वच्छता व डेंगू जागरूकता पर आधारित थीम के साथ पंडाल का निर्माण किया जायेगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कमेटी पंडाल के आसपास गमलों में पेड़-पौधा लगायेगी। इस बार पूरे पंडाल परिसर व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता पर आधारित कट-आउट लगाये जायेंगे। साथ ही पंडाल परिसर और आस-पास छोटे-बड़े डस्टबिन रखे जायेंगे। हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये, इसका संदेश देते हुए पंडाल भ्रमण करने वालों को कमेटी की ओर से एक पौधा लगाने का अनुरोध किया जायेगा। इस बार लोगों के लिए प्रदूषण कम करने, स्वच्छता पर ध्यान देने एवं ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को कम करने पर आधारित सभी गतिविधियां संचालित होंगी। इस पूजा में सोसाइटी के पुरुष व महिलाओं का अहम योगदान रहता है और पूजा से संबंधित हर कार्य में मिल-जुलकर हाथ बंटाते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली, 5 जून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि...

टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर : दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत