संथाली भाषा की ओल चिकि लिपि को संसद में मिला सम्मान : चंपई

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि को सम्मान देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि देश के संसद में संथाली भाषा की ओल चिकि लिपि को शामिल करना झारखंड के लिए गर्व की बात है।

करनडीह पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि जहां एक तरफ आदिवासियों के त्याग और बलिदान साथ ही संघर्ष को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा आदिवासियों को अलग राज्य दिया गया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय के साथ-साथ आज संसद भवन में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि को भी अन्य भाषाओं के साथ शामिल किया गया है जिसके अनुवाद के लिए प्रतिनियुक्ति भी हो गई है जो पूरे राज्य वासियो के लिए सम्मान की बात है। यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य वासियो को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज का पल गौरव का पल है

दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला से देश में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा, घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी चेंज किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए इस पर कड़े कदम उठाए जाने की बात कही है जो कि प्रधानमंत्री के आदिवासियों के हितों की रक्षा की भावना को दर्शाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सरयू राय, रांची में हुई आत्मीय मुलाकात

रांची/जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय...

जमशेदपुर में असलहा सप्लायर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद, जुगसलाई का मामला

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत