भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को ‘अंचल सह थाना दिवस ‘, 13 थानों में 21 अगस्त को

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल सह थाना दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत थाना परिसर में अंचल अधिकारी की अगुवाई में जनसुनवाई की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 21 अगस्त को जिले के 13 थानों में ‘अंचल सह थाना दिवस’ का आयोजन किया जाएगा जिसकी विवरणी निम्नवत है-

अंचल / थाना

1. जमशेदपुर – परसुडीह थाना

2. मानगो – आजाद नगर थाना

3. पोटका – जादुगोड़ा थाना

4. पटमदा – पटमदा एवं कमलपुर थाना

5. घाटशिला – घाटशिला थाना

6. धालभूमगढ़ – धालभूमगढ़ थाना

7. बहरागोड़ा – बड़शोल थाना

8. चाकुलिया – चाकुलिया थाना

9. मुसाबनी – जादुगोड़ा थाना

10. डुमरिया – डुमरिया थाना

11. बोड़ाम – बोड़ाम थाना

12. गुड़ाबांदा – गुड़ाबांदा थाना

उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ‘अंचल सह थाना दिवस’ में प्राप्त होने वाले सभी भूमि विवाद मामलों को गंभीरता से सुनवाई कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। ग्रामीणों की शिकायतों के निवारण में अनावश्यक विलंब न हो। भूमि विवादों के समाधान में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों का शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को विशेष दिवस आयोजित किया जा रहा है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली: नबी करीम में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से...

झारखंडः गढ़वा में अपहरण का मामला पांच घंटे में सुलझा, युवक सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

गढ़वा, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने घटना के पांच घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती मांगने के एक मामले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत