चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए : जसवा

जमशेदपुर : जसवा झारखंड प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जमशेदपुर के नीलडीह ग्वाला बस्ती में आयोजित की गई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में विशेष रूप से बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआइआर को लेकर चर्चा करते हुए आयोग की मंशा की आलोचना की गई और कहा गया कि आयोग को पूरी निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए लेकिन उसके विपरीत सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पूरे देश में आयोग के खिलाफ़ जनता अपनी आवाज़ उठा रही है।

सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित आगामी 2 अक्टूबर से बनारस के राजघाट से दिल्ली राजघाट तक की पदयात्रा में जसवा प्रांतीय समिति के कुछ सदस्यों की भागीदारी रहेगी।

बैठक के दौरान पूर्व संयोजक भाषाण मानमी, जगत और कुमार दिलीप ने पदयात्रा में 21 नवंबर को शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी। पदयात्रा 26 नवंबर को दिल्ली स्थित राजघाट में संपन्न होगी।

आगामी 8 अक्टूबर को रांची में संगठन द्वारा एक व्यापक समावेश होगा, जिसमें संगठन के तमाम साथियों के अलावे अन्य समान विचारधारा वाले संगठनों के साथी भी शामिल होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामगढ़ या हजारीबाग में जसवा के साथियों की बैठकें नियमित रूप से होती रहेंगी।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि साझा नागरिक मंच के कार्यक्रमों में जसवा भी शामिल होगा।

अंधविश्वास और पाखंड के विरोधी एवं वैज्ञानिक चेतना को समाज में प्रसारित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नरेन्द्र दाभोलकर को उनके शहादत दिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

आज की बैठक में अरविंद अंजुम, मंथन, भाषाण मानमी, जगत, कुमार दिलीप और शशांक शेखर उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप, भाजपा ने कहा- उच्चस्तरीय जांच कराए प्रशासन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले का ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं जमशेदपुर के शहरी इलाके में भी सड़क निर्माण में धांधली की शिकायतें लगातार मिल...

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

चतरा, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत