कांग्रेस संगठन सृजन अभियान : संगठनात्मक मजबूती के लिए आनंद बिहारी ने दिए टिप्स

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर संगठन सृजन का अभियान राष्ट्रव्यापी चला रही है। जिला में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष का चयन प्रक्रिया प्रखण्ड पर्यवेक्षकों के प्रयास से सम्पन्न हुआ है। सभी प्रखण्ड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के डिजिटल ऐप से जुड़ चुके हैं। अब जल्द ही सभी मण्डल अध्यक्ष क्युआर कोड से स्कैन कर झारखण्ड ऐप से जुड़ जाएं। अब मण्डल अध्यक्षों को जिनके क्षेत्र में पंचायत है। वहां पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन करें, जहाँ नगर निकाय क्षेत्र है, वहाँ वार्ड कमिटी का गठन करें, जहाँ पंचायत और वार्ड नही है, वहाँ मुहल्ला कांग्रेस कमिटी का गठन करें,

सह पर्यवेक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मैं स्वयं पंचायत क्षेत्र, वार्ड क्षेत्र, मुहल्ला क्षेत्र में रहकर संगठन सृजन अभियान चलाने में साथ रहूंगा।

वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद राज्यसभा डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्रखण्ड एवं मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा करें, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं मान बढ़े।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष क्षेत्र एवं समाज का भ्रमण करें, आम जनता के बीच प्रतिदिन प्रवास करें, जनसमस्याओं का संकलन करें, संबंधित विभाग के अधिकारी को मांग पत्र सौंपें, जरुरत पडने पर धरना-प्रदर्शन करें, अधिकारी का घेराव करें, सरकार के अधिकारी यदि जन-समस्या का समाधान नही करते हैं, तो जिला कांग्रेस कार्यालय को सूचनार्थ प्रेषित करें। जिला कांग्रेस कमिटी संज्ञान लेगा। जरुरत पडने पर झारखण्ड सरकार के विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री तक समस्या पहुँचाया जाएगा। जिला कांग्रेस कमिटी आंदोलन करने के लिए तैयार है। सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी मण्डल अध्यक्ष नुक्कड सभा का आयोजन करें, पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित करें। आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांत की चर्चा करें। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया।

संगठन सृजन अभियान के तहत मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रखण्ड पर्यवेक्षक मानगो ब्रजेन्द्र तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण अखिलेश सिंह यादव, जुगसलाई रामलाल प्रसाद पासवान, साकची राकेश तिवारी, टेल्को महेन्द्र मिश्रा, पटमदा खगेनचन्द्र महतो, बोडाम अशोक कुमार सिंह, प्रखण्ड संगठन प्रभारी में शशी कुमार सिन्हा, ज्योति मिश्र, इंतिखाब वास्ती, राजकिशोर यादव, अंसार खान के उपस्थित में मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी एवं विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश मिश्रा, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आजादनगर मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी, मानगो मण्डल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सोनारी मण्डल अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, कदमा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मोहंती, बिष्टूपुर मण्डल अध्यक्ष अली रजा खान, साकची पश्चिम मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, साकची पूर्वी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष हरविंदर सिंह, सिदगोड़ा मण्डल अध्यक्ष सत्य प्रकाश, वर्मामाइन्स मण्डल अध्यक्ष प्रितपाल सिंह कक्कु, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, टेल्को काॅलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष, जेम्को मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ऊर्फ मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, गदड़ा मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, गोविन्दपुर मण्डल अध्यक्ष नरेश गौरा, घोड़ाबांधा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रूबी ठाकुर, एमजीएम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सरत चन्द्र महतो, जुगसलाई-1 मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, जुगसलाई-2 मण्डल अध्यक्ष मो. सज्जाद गद्दी ऊर्फ राजू गद्दी, आसनबनी मण्डल अध्यक्ष धनीराम सिंह, कालिकापुर मण्डल अध्यक्ष लासा मुर्मू, हाता-हल्दीपोखर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन कैवर्तो, कोवाली मण्डल अध्यक्ष सीताराम सोरेन, कमलपुर मण्डल अध्यक्ष डोमन महतो, लावा मण्डल अध्यक्ष रथु नाथ भुईयां, लायलम मण्डल अध्यक्ष सुधीर टुडू, माधवपुर मण्डल अध्यक्ष सुधांशू महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अवनीश सिंह सभी मण्डल अध्यक्षों को झारखण्ड ऐप से जोड़ने में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रोजेक्ट मिलाप की कामयाबी : सरायकेला के आमदा से लापता नाबालिग बिहार के मुंगेर से बरामद, परिजनों को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग...

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत